Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

23 महीने बाद जेल से रिहा हुए सपा नेता आज़म खान, जिला कारागार के बाहर लगी समर्थकों की भीड़

23 महीने बाद जेल से रिहा हुए सपा नेता आज़म खान, जिला कारागार के बाहर लगी समर्थकों की भीड़

सीतापुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान मंगलवार को करीब 12:20 बजे जिला कारागार से रिहा हो गए। 23 माह जेल में रहने के बाद आजम खां दो गाड़ियों में कारागार से बाहर आए। पहली गाड़ी में आजम खां अपने पुत्र अदीब, अब्दुल्ला, उनके प्रतिनिधि और दो अन्य लोग साथ बैठे थे, जबकि दूसरी गाड़ी में उनका सामान था जिसमें किताबें, कपड़े और अन्य निजी सामान शामिल थे।

बेटे के साथ जेल से बाहर आते आज़म खान

आजम खां की रिहाई को लेकर जिला कारागार के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एलआईयू, ड्रोन टीम और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस विनायक भोंसले, यातायात निरीक्षक फरीद अहमद और आठ थानों की फोर्स भी तैनात रही।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक सुबह 5 बजे से ही रामपुर से जिले में पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने जिला कारागार के आसपास सुरक्षा बढ़ाई। सुबह सवा सात बजे आजम खां के पुत्र अदीब खां जेल पहुंचे, लेकिन किसी से बात किए बिना वे बाहर निकल गए।

आजम खां पर कुल 104 मामले दर्ज हैं, जिनमें 93 रामपुर जिले के हैं। सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। समाजवादी पार्टी की सांसद रुचिवीरा भी आजम खां की रिहाई पर सीतापुर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि अब आगे की रणनीति उनके परिवार और आजम खां के निर्देश पर तय होगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!