Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

पुलिस अधीक्षक ने एसपी कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने एसपी कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का दिए निर्देश

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान आमजन की शिकायतों को गम्भीरता से सुना गया और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सचेत करते हुए कहा कि जनसुनवाई व महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि पीड़ितों अथवा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

उन्होंने निर्देश दिया कि जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर वहीं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किया जाए।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!