Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Bulandshahr: पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया शिकारपुर थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिए कड़े दिशा-निर्देश

Bulandshahr: पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया शिकारपुर थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिए कड़े दिशा-निर्देश

बुलंदशहर: गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने थाना शिकारपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार, मालखाना, मैस, कार्यालय, आवासीय परिसर और बैरक का जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक को थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, सरकारी संपत्ति की देखभाल, अभिलेखों का सही प्रबंधन और सरकारी वाहनों के नियमित मेंटेनेंस के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही सभी विवेचकों को आदेश कक्ष में विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश भी दिया गया और थाना क्षेत्र में पड़ने वाली हल्का/बीट बुक की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक भी की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक चंदीराम और अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!