Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

सड़क किनारे पानी में फार्मासिस्ट का शव मिलने से हडकंप, क्षेत्र में फैली सनसनी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सड़क किनारे पानी में फार्मासिस्ट का शव मिलने से हडकंप, क्षेत्र में फैली सनसनी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सिद्धार्थनगर: बांसी थाना क्षेत्र के प्रतापनगर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह एक फार्मासिस्ट का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बांसी नगर पालिका के टेकधर नगर मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय मनमोहन पुत्र रामेश्वर के रूप में हुई है, जो स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, मनमोहन सोमवार की शाम दिवाली के दिन घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन बंद मिला। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने डुमरियागंज मार्ग स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पास सड़क किनारे पानी में शव पड़ा देखा। सूचना पर उपनिरीक्षक विजय प्रकाश दीक्षित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।

शव की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मनमोहन मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में उनकी मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह भी दल-बल के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं और मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह दुर्घटना थी या किसी साजिश का परिणाम।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!