Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

अपराध की कमाई पर चला कानून का पहिया, गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी की गाड़ियां सीज, 6 लाख की संपत्ति जब्त

अपराध की कमाई पर चला कानून का पहिया, गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी की गाड़ियां सीज, 6 लाख की संपत्ति जब्त

कुशीनगर: जनपद में अपराध और अवैध संपत्ति के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना विशुनपुरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 5.98 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपी नियाजुद्दीन उर्फ मुन्ना (निवासी गांधीनगर, तमकुहीराज) के नाम पर पंजीकृत एक महिंद्रा सुपरो मिनी ट्रक और एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार ये वाहन अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति का हिस्सा हैं।

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ना है।

विशुनपुरा पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप की स्थिति है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध कर अर्जित संपत्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस का संदेश साफ है कि अवैध कमाई और अपराध का रास्ता अपनाने वालों के लिए अब जिले में कोई जगह नहीं है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!