Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

खुशियों का मेला बना खौफ का मंजर, दोस्त ने ही युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, जानिए पूरा मामला

खुशियों का मेला बना खौफ का मंजर, दोस्त ने ही युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, जानिए पूरा मामला

महराजगंज: जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर के बाकी में चैत्र रामनवमी के अवसर पर लगे मेले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आपसी विवाद के दौरान एक युवक को उसके ही दोस्त ने चाकू से हमला दिया, जिससे मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

बांकी मेले में खूनी झड़प

मिली जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा गांव निवासी अजय यादव अपने दोस्तों के साथ मेला घूमने गया था। मेले में जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना में व्यस्त थे, वहीं कई लोग समूह बनाकर खाना-पीना भी कर रहे थे। इसी दौरान अजय भी अपने साथियों के साथ खाना बना रहा था।

बताया जा रहा है कि खाने-पीने के बाद किसी बात को लेकर दोस्तों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि साथियों में से ही एक युवक ने प्याज काटने के लिए रखे चाकू से अजय पर हमला कर दिया।

हमले में अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे मेला स्थल पर हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!