Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

नवरात्रि 2025: लेहड़ा देवी मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एएसपी महराजगंज ने की पुलिस ब्रीफिंग

नवरात्रि 2025: लेहड़ा देवी मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एएसपी महराजगंज ने की पुलिस ब्रीफिंग

महराजगंज: जनपद में आगामी पर्व नवरात्रि 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को थाना बृजमनगंज क्षेत्र स्थित लेहड़ा देवी मंदिर परिसर में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष ब्रीफिंग दी।

Oplus_131072

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा पर जोर

एएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और पवित्र माहौल बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा प्राथमिकता

नवरात्रि में बड़ी संख्या में भक्त लेहड़ा देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की आवाजाही को सरल और सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।

पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महराजगंज पुलिस नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!