Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, इलाके में सनसनी

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, इलाके में सनसनी

कुशीनगर: तरया सुजान थाना क्षेत्र के ग्राम झड़वा (अंडरपास) के समीप पोल संख्या 58/16 के पास सोमवार सुबह एक करीब 55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सुबह के समय जब स्थानीय लोगों की नजर ट्रैक पर पड़े शव पर पड़ी, तो देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और पहचान कर पाना कठिन हो गया है।

घटना की सूचना तत्काल डायल 100 पर दी गई। सूचना मिलते ही पीआरबी 5798 मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए तरया सुजान थाना पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने महिला की फोटो लेकर स्थानीय लोगों को दिखाना भी शुरू कर दिया है, ताकि जल्द से जल्द शिनाख्त हो सके।

author

Related Articles

error: Content is protected !!