Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Kushinagar News: ट्रक की नंबर प्लेट गायब, दुरुपयोग की आशंका पर मालिक पहुंचा थाने, पुलिस से लगाई गुहार

Kushinagar News: ट्रक की नंबर प्लेट गायब, दुरुपयोग की आशंका पर मालिक पहुंचा थाने, पुलिस से लगाई गुहार

कुशीनगर: तमकुहीराज थाना क्षेत्र में एक ट्रक की नंबर प्लेट गुम होने का मामला सामने आया है। संभावित दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए ट्रक मालिक ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक तमकुहीराज क्षेत्र के ग्राम सभा मुकुन्दपुर निवासी ट्रक मालिक श्याम मिश्रा पुत्र स्वर्गीय रामाश्रय मिश्रा का 14 चक्का ट्रक संख्या UP 53 FT 9643 बीते 3 मई को आवश्यक जांच और मरम्मत के लिए कसया स्थित वर्कशॉप गया था। वर्कशॉप से लौटते समय रास्ते में संभवतः नट-बोल्ट ढीले होने के कारण ट्रक की नंबर प्लेट कहीं गिर गई।

बताया जा रहा है कि तमकुहीराज लाइन होटल के समीप ट्रक चालक वाहन का शीशा साफ कर रहा था, तभी उसकी नजर सामने लगी नंबर प्लेट पर गई, जो गायब थी। चालक ने तत्काल इसकी सूचना ट्रक मालिक को दी। सूचना मिलने के बाद ट्रक मालिक ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की तथा सड़क किनारे रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन नंबर प्लेट का कोई पता नहीं चल सका।

काफी तलाश के बाद भी सफलता न मिलने पर ट्रक मालिक ने आशंका जताई कि कहीं वाहन संख्या का गलत इस्तेमाल न हो जाए। इसी चिंता को लेकर उन्होंने तमकुहीराज थाने में लिखित तहरीर देकर प्रशासन से सहयोग की अपील की है।

वहीं इस मामले के बाद थाना प्रभारी तमकुहीराज ने ट्रक मालिक को भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और नंबर प्लेट की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!