Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Maharajganj News: त्योहारों में बढ़ेगी सतर्कता, मिशन शक्ति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, मंडलायुक्त व डीआईजी ने दिए निर्देश

Maharajganj News: त्योहारों में बढ़ेगी सतर्कता, मिशन शक्ति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, मंडलायुक्त व डीआईजी ने दिए निर्देश

महराजगंज: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त अनिल ढींगरा गोरखपुर और डीआईजी एस. चन्नप्पा ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों की फोटो और विवरण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएँ। विभागों को अपने क्षेत्र में कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करने और गांवों व वार्डों में पंपलेट वितरित कर लोगों को महिला सुरक्षा तथा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112, एंटी-रोमियो स्क्वॉड और महिला बीट पुलिस जैसी योजनाओं का प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर जोर दिया गया। आरटीओ विभाग को वाहनों में लगी काली फिल्म के खिलाफ अभियान चलाने और इससे होने वाले महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के बाद डीआईजी एस. चन्नप्पा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित तथागत सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारीगण और मिशन शक्ति प्रभारीयों के साथ मीटिंग की तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि त्योहारों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों में महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएँ और पुलिसकर्मियों की तैनाती सादे कपड़ों में की जाए।

मंडलायुक्त ने बैठक में स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति केवल प्रशासन या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के सभी वर्गों का दायित्व है कि वे महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करने में सहयोग करें।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!