Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

रहस्यमयी हालात में खेत में मिला युवक, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी रामपुर पुलिस

रहस्यमयी हालात में खेत में मिला युवक, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी रामपुर पुलिस

रामपुर: अजीमनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, खंडिया चौराहे से करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित बीएल इंटर कॉलेज के निकट एक खेत में सुबह लगभग आठ बजे ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा। खेत में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त मनोज (35) पुत्र धर्म सिंह, निवासी ग्राम दयानाथपुर, थाना छजलैट, जनपद मुरादाबाद के रूप में की। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए और जांच प्रक्रिया शुरू की। वहीं, क्षेत्राधिकारी टांडा कीर्ति निधि आनंद ने भी मौके का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

error: Content is protected !!