Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

बी से ‘बीड़ी’, बी से ‘बिहारी’?… कांग्रेस के पोस्ट से मचा बवाल, बीजेपी-जदयू ने कहा-बिहार का हुआ अपमान

बी से ‘बीड़ी’, बी से ‘बिहारी’?… कांग्रेस के पोस्ट से मचा बवाल, बीजेपी-जदयू ने कहा-बिहार का हुआ अपमान

बीजेपी और जनता दल (यूनाइटेड) ने कांग्रेस पर बिहार और बिहारी अस्मिता का अपमान करने का आरोप लगाया।

केरल कांग्रेस के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बिहार की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। इस पोस्ट में हाल ही में तंबाकू उत्पादों पर लागू जीएसटी सुधारों का जिक्र करते हुए बिहार का नाम अनुचित तरीके से जोड़ा गया। पोस्ट में लिखा गया -बीड़ी और बिहार, दोनों ‘बी’ से शुरू होते हैं। अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता। यह टिप्पणी सामने आते ही बिहार की राजनीति गरमा गई। बीजेपी और जनता दल (यूनाइटेड) ने कांग्रेस पर बिहार और बिहारी अस्मिता का अपमान करने का आरोप लगाया।

‘बी’ सिर्फ बीड़ी के लिए नहीं, बल्कि बुद्धिमत्ता के लिए भी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इसे बिहारी जनता का अपमान बताते हुए कहा कि कांग्रेस का काम ही लोगों को नीचा दिखाना है। बिहारी कभी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। जेडीयू सांसद संजय झा ने भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘बी’ सिर्फ बीड़ी के लिए नहीं, बल्कि बुद्धिमत्ता के लिए भी है, जो कांग्रेस में नहीं है। बिहार मां जानकी की धरती है, यहीं भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था और यहीं से पहला राष्ट्रपति और सम्पूर्ण क्रांति का नारा उठा। कांग्रेस ने बिहार का अपमान किया है, इसका जवाब जनता वोट से देगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!