Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Free Fire: ऑनलाइन गेम का खौफनाक जाल, पिता के खाते से बेटे ने गंवाए 14 लाख, फिर घबराकर लगा ली फांसी

Free Fire: ऑनलाइन गेम का खौफनाक जाल, पिता के खाते से बेटे ने गंवाए 14 लाख, फिर घबराकर लगा ली फांसी

लखनऊ: राजधानी में ऑनलाइन गेम फ्री फायर की लत एक परिवार के लिए मातम बनकर आई। मोहनलालगंज क्षेत्र के धनुवासाड़ गांव में 13 वर्षीय यश कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि यश ने पिता के बैंक खाते से 14 लाख रुपये गेम में हार दिए। जब यह राज़ खुला तो डर और अपराधबोध में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

खेत बेचकर जमा की थी रकम

यश के पिता सुरेश कुमार यादव ने खेत बेचकर घर बनाने के लिए रकम बैंक में जमा की थी। सोमवार को वह बैंक पहुंचे तो खाते से पैसे गायब मिले। मैनेजर से शिकायत कर जब वे घर लौटे और परिजनों से बात की, तभी पास ही मौजूद यश सब कुछ सुन गया।

पढ़ाई के बहाने छत पर गया और फंदा लगा लिया

पिता की जानकारी से घबराए यश ने पढ़ाई का बहाना बनाकर बैग उठाया और छत के कमरे में चला गया। वहां उसने फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात जब बहन गुनगुन कमरे में पहुंची तो भाई को लटका देख चीख पड़ी। परिजन तुरंत उसे सीएचसी लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बैन के बावजूद पहुंच में है गेम

फ्री फायर बैटल रॉयल शैली का गेम है जिसमें खिलाड़ी हथियार खोजकर दुश्मनों से मुकाबला करता है। बच्चे आकर्षक आइटम्स और रिवार्ड्स खरीदने के लिए ऑनलाइन पैसा खर्च करते हैं। लाखों रुपये गंवाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। सरकार ने 2022 में सुरक्षा कारणों से गेम पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन यह अभी भी आसानी से डाउनलोड और खेला जा सकता है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!