Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Sant Kabir Nagar: डीआईजी बस्ती का उमिला दौरा, जनचौपाल में दिया सुरक्षा का मंत्र

Sant Kabir Nagar: डीआईजी बस्ती का उमिला दौरा, जनचौपाल में दिया सुरक्षा का मंत्र

संतकबीरनगर: थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्रामसभा उमिला में सोमवार देर रात पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मिसाल देखने को मिली। डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के साथ पहुंचे और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

अफवाहों और ड्रोन पर जागरूकता

डीआईजी ने कहा कि अफवाहें समाज को तोड़ती हैं, इसलिए हर नागरिक को सतर्क रहना चाहिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा ड्रोन उड़ान की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने ड्रोन प्रचालन सुरक्षा नीति-2023 की जानकारी देते हुए बताया कि

• हर ड्रोन को यूनिक आईडी मिलेगी।

• विवाह, धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम या सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के लिए थाना स्तर से अनुमति अनिवार्य होगी।

• विशेष अवसरों पर अस्थायी रेड ज़ोन घोषित किए जाएंगे।

• अवैध उपयोग पर कठोर कार्रवाई होगी।

विद्यालय परिवार का भव्य स्वागत

अपूर्वा इंटर कॉलेज और अपूर्वा पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से प्रबंधक उदयभान पाठक व प्रधानाचार्य डॉ. जे.एन. पाण्डेय ने डीआईजी व एसपी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अंकुर राय, अंकित राय, सुनील कुमार, पवन पाण्डेय, अंबरीश मिश्रा सहित विद्यालय परिवार व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

प्रबंधक उदयभान पाठक ने कहा कि ग्रामीणों से सीधा संवाद ऐतिहासिक पहल है। शिक्षा संस्थान केवल ज्ञान ही नहीं बल्कि समाज की सुरक्षा और जागरूकता में भी योगदान देते हैं।
प्रधानाचार्य डॉ. पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा और सुरक्षा दोनों समाज की नींव हैं। बच्चों को उज्ज्वल भविष्य देने के लिए शांति और सहयोग जरूरी है।

रात्रि गश्त और निरीक्षण

जनचौपाल के बाद डीआईजी ने कांटे चौकी क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के साथ पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का निरीक्षण किया। रास्तों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लेते हुए प्रभारी निरीक्षक को रात्रि गश्त और चेकिंग को और सघन बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, पीआरओ पी.के. गुप्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!