Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

शाहजहांपुर में धर्म परिवर्तन का काला खेल, प्रशासन की नाक तले हो रहा धर्मांतरण, जानिए पूरा मांजरा

शाहजहांपुर में धर्म परिवर्तन का काला खेल, प्रशासन की नाक तले हो रहा धर्मांतरण, जानिए पूरा मांजरा

शाहजहांपुर: शहर से लेकर गांव तक प्रार्थना सभाओं के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल लंबे समय से चल रहा है। हिंदू संगठनों के विरोध के बावजूद प्रशासन और पुलिस की सख्ती न होने से यह सिलसिला लगातार जारी है। हर बार प्रकरण सामने आने पर आरोपियों पर केवल शांतिभंग की कार्रवाई कर उन्हें छोड़ दिया जाता है।

शादी के लिए बदला धर्म, करने लगी प्रचार
रेती मोहल्ले में पकड़ा गया हरजीत उर्फ हनुक कई वर्षों से प्रार्थना सभाओं का आयोजन और ईसाई धर्म का प्रचार करता आ रहा है। बताया गया कि उसने सुनीता सिंह को अपने जाल में फंसाया और उससे शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करवाया। सुनीता ने ईसाई धर्म अपनाकर अपना नाम सुनीता मसीह रख लिया। इसके बाद वह भी सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार में जुट गई।

बीमार और बुजुर्गों को बनाते हैं निशाना
स्थानीय लोगों के अनुसार हर रविवार को मकान पर प्रार्थना सभाएं होती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बीमार, बुजुर्ग और महिलाएं पहुंचते हैं। अधिकतर लोग इलाज और चमत्कार की उम्मीद में इन सभाओं में शामिल होते हैं।

पहले भी उठ चुके हैं सवाल
जुलाई माह में इसी क्षेत्र के विवेक वर्मा और उसकी पत्नी एंजल को प्रार्थना सभा करके लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में पकड़ा गया था। विवेक ने भी 2021 में प्रेम विवाह के लिए हिंदू धर्म छोड़ ईसाई धर्म अपना लिया था।

लोगों में नाराजगी, प्रशासन पर सवाल
लगातार सामने आ रहे मामलों के बावजूद कार्रवाई केवल औपचारिकताओं तक सीमित रहने से लोगों में नाराजगी है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर प्रशासन कब सख्त कदम उठाएगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!