Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Crime in Muzaffarnagar: परिवारिक विवाद में मासूम की हत्या, भाइयों के हमले से बहन बुरी तरह ज़ख्मी, जानिए पूरा मामला

Crime in Muzaffarnagar: परिवारिक विवाद में मासूम की हत्या, भाइयों के हमले से बहन बुरी तरह ज़ख्मी, जानिए पूरा मामला

मुजफ्फरनगर: नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमपुरी मोहल्ले में मंगलवार की सुबह पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। दो भाइयों ने अपनी ही बहन और उसके मासूम बेटे पर हमला कर दिया। इस वारदात में 11 माह के मासूम अभिषेक की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत से जूझ रही है। उसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिल्ली के सफदरजंग भेजा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता छोटी (30 वर्ष) अपने बेटे और मां के साथ किराए के मकान में रह रही थी। सुबह किसी बात को लेकर दोनों भाइयों अरविंद और आकाश से विवाद हुआ। गुस्से में दोनों ने बहन पर वार कर दिया। बीच में आए मासूम अभिषेक पर भी उन्होंने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके गले और सिर पर गंभीर चोटें भी मिली हैं।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला घरेलू विवाद प्रतीत होता है। पड़ोसियों के अनुसार आरोपियों ने महिला के गले में बेल्ट डालकर हमला किया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए हैं और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!