Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पनियरा में नई पहल की शुरुआत, ग्राम पंचायत स्तर की समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पनियरा में नई पहल की शुरुआत, ग्राम पंचायत स्तर की समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

महराजगंज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पर पनियरा विकास खण्ड में “समस्या समाधान गोष्ठी” की शुरुआत की जा रही है। इसकी जानकारी ब्लॉक प्रमुख पनियरा एवं अध्यक्ष प्रमुख संघ महराजगंज वेदप्रकाश शुक्ल ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत खण्ड विकास अधिकारी न्याय पंचायतवार ग्राम प्रधानों, संबंधित सचिवों, तकनीकी सहायकों एवं सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में आ रही बाधाओं और जनसामान्य की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर रहेगा।

शुक्ल ने कहा कि इस नयी पहल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। नागरिकों को प्रमाण-पत्रों की आपूर्ति व्यवस्था भी समयबद्ध तरीके से करायी जाएगी। साथ ही धनराशि के सही उपयोग के लिए प्रधानों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

प्रत्येक सप्ताह इस गोष्ठी की समीक्षा होगी और अधिकारियों-कर्मचारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा। प्रमुख पनियरा ने उम्मीद जताई कि इस पहल से ग्राम प्रधानों की समस्याओं का समाधान होगा और पनियरा क्षेत्र के विकास को नई गति और उड़ान मिलेगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!