Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Video: महराजगंज में एक बार फिर टूटा महाव नाला तटबंध, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न, बाढ़ जैसे हालात

Video: महराजगंज में एक बार फिर टूटा महाव नाला तटबंध, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न, बाढ़ जैसे हालात

महराजगंज: नौतनवा विकास खंड के बरगदवा गांव के सामने बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे महाव नाला का पूरबी तटबंध टूट गया। चकरार गांव निवासी बेचू के खेत के पास करीब 20 मीटर चौड़ा हिस्सा अचानक ध्वस्त हो गया। तटबंध टूटते ही पानी खेतों में घुस गया और देखते ही देखते सैकड़ों एकड़ धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। हालात ऐसे बने कि गांव और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए।

तटबंध टूटने की खबर फैलते ही किसानों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हर साल मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद महाव नाला के तटबंध टूटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। किसानों का कहना है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण उनकी साल भर की मेहनत बर्बाद हो रही है।

बता दें कि इससे पहले अगस्त माह में भी देवघट्टी गांव के हरखपुरा टोला के सामने महाव नाला का यही पूरबी तटबंध टूटा था। एक महीने के भीतर दूसरी बार तटबंध टूटने से किसानों का गुस्सा और अधिक बढ़ गया है। अब किसान सिंचाई विभाग और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कड़ी नाराजगी जता रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद, तहसीलदार कर्ण सिंह और पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। हालांकि, किसानों का कहना है कि केवल आश्वासन से बात नहीं बनेगी, बल्कि स्थायी समाधान जरूरी है ताकि हर साल उनकी मेहनत पानी में न बह जाए।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!