Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

NEET छात्र हत्याकांड: सीएम योगी ने दीपक गुप्ता के परिजनों से की मुलाकात, दी 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

NEET छात्र हत्याकांड: सीएम योगी ने दीपक गुप्ता के परिजनों से की मुलाकात, दी 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में पिपराइच क्षेत्र के युवक दीपक गुप्ता हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। गौरतलब है कि बीते दिनों पशु तस्करों ने NEET की तैयारी कर रहे युवक दीपक गुप्ता की हत्या कर दी थी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपक गुप्ता के माता-पिता और चाचा को ढांढस बंधाया और 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपक के हत्यारों और पशु तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए।

प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि इस प्रकार की घटनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!