Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

CBSE Board Exam 2026 की डेटशीट जारी, जानिए कब शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, देखें पूरा टाइमटेबल

CBSE Board Exam 2026 की डेटशीट जारी, जानिए कब शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, देखें पूरा टाइमटेबल

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डिटेल्ड डेटशीट जारी कर दी है। इस बार बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) से होगी। यह डेटशीट CBSE द्वारा सितंबर में जारी की गई टेंटेटिव शेड्यूल पर फाइनल मुहर है।

बोर्ड ने कहा कि 2025 के परिणाम घोषित करते समय दी गई प्रारंभिक तिथि (17 फरवरी) अब अंतिम रूप से तय कर दी गई है। इसके साथ ही CBSE ने NEP 2020 के अनुरूप कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने की भी पुष्टि की है।

CBSE का आधिकारिक बयान

CBSE ने अपने नोटिस में कहा- “क्लास IX और XI के रजिस्ट्रेशन डेटा के आधार पर 24 सितंबर 2025 को संभावित डेटशीट जारी की गई थी ताकि सभी स्कूल अपनी योजना बना सकें। अब LOC (List of Candidates) के अंतिम डेटा के अनुसार परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट तैयार कर ली गई है, जो 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी।”

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा (17 फरवरी – 10 मार्च)

17 फरवरी: Mathematics (Standard / Basic)

21 फरवरी: English

25 फरवरी: Science

2 मार्च: Hindi (Course A/B)

7 मार्च: Social Science

10 मार्च: French
(अन्य विषयों की परीक्षा बीच में निर्धारित तिथियों पर होगी।)

कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा (17 फरवरी – 9 अप्रैल)

20 फरवरी: Physics

24 फरवरी: Accountancy

28 फरवरी: Chemistry

9 मार्च: Mathematics / Applied Mathematics

12 मार्च: English Core / Elective

23 मार्च: Political Science

27 मार्च: Biology

28 मार्च: Business Studies

9 अप्रैल: Data Science / Textile Design

परीक्षा समय

सभी मुख्य विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी, जबकि कुछ स्किल-आधारित विषयों के लिए समय 10:30 से 12:30 बजे निर्धारित है।

ध्यान देने योग्य बातें

छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से फाइनल डेटशीट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने कहा है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी और CCTV व्यवस्था होगी।

व्यावहारिक परीक्षाएं जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!