Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

ऑटो में बैठे थे दंपत्ति, कुछ ही मिनटों में गायब हो गए लाखों के आभूषण! पुलिस ने शुरू की जांच, जानिए पूरा मामला

ऑटो में बैठे थे दंपत्ति, कुछ ही मिनटों में गायब हो गए लाखों के आभूषण! पुलिस ने शुरू की जांच, जानिए पूरा मामला

गाजियाबाद: लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के पुश्ता रोड पर ऑटो लिफ्टर गिरोह के सदस्यों ने एक दंपत्ति को निशाना बनाकर लाखों के आभूषण ठग लिए। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुश्ता चौकी पुलिस से की है।

पूजा कॉलोनी निवासी भूरेलाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ सोमवार देर रात अपने पैतृक गांव जैतपुर (आगरा) से लौट रहे थे। करावल नगर (दिल्ली) पहुंचने के बाद दोनों लोनी के लिए ऑटो का इंतजार करने लगे। सुबह करीब चार बजे एक ऑटो मिला, जिसमें पहले से दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। भीड़ के कारण उन्होंने अपना सामान ऑटो के पीछे खाली जगह में रख दिया।

भूरेलाल के अनुसार, ऑटो जगमोहन अस्पताल के पास पहुंचा तो महिलाओं ने चालक से रास्ता पूछा। चालक ने बताया कि वह बताए गए स्थान से आगे निकल आया है। उसने दंपत्ति को वहीं उतार दिया और कहा कि सवारियों को छोड़कर तुरंत लौट आएगा। लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी वह वापस नहीं आया।

घर पहुंचने पर जब उन्होंने बैग खोला तो उसमें रखे दो जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी टॉप्स, गले का पेंडल, एक पाजेब और नाक का फूल गायब मिले। तब जाकर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।

पीड़ित ने पुश्ता चौकी में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरोह की तलाश शुरू कर दी गई है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!