Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

हिंदी भवन के पास महिला पर चाकू से हमला, पति पर हत्या के प्रयास का आरोप, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं

हिंदी भवन के पास महिला पर चाकू से हमला, पति पर हत्या के प्रयास का आरोप, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं

गाजियाबाद: थाना सिहानी गेट क्षेत्र के लोहियानगर चौकी अंतर्गत हिंदी भवन के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला खून से लथपथ सड़क किनारे गिरी मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला की पहचान नंदग्राम, गाजियाबाद निवासी सीमा के रूप में की, जिस पर उसके पति रमेश ने चाकू से हमला किया था।

पुलिस के अनुसार सीमा सुबह आरडीसी की ओर जा रही थी। तभी हिंदी भवन के पास उसके पति ने पीछे से आकर उस पर लगातार चाकू से वार कर दिए। हमले के बाद रमेश मौके से फरार हो गया। सीमा के गले, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस टीम ने तुरंत घायल महिला को संजय नगर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है।

जांच में सामने आया है कि सीमा और रमेश के बीच पिछले चार वर्षों से तलाक का मामला चल रहा है, और पुलिस इसे पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि रमेश के भागने की दिशा का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों से भी घटना के समय की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!