Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Bulandshahr News: धमकियों की आड़ में हफ्ते भर से गायब युवती, एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Bulandshahr News: धमकियों की आड़ में हफ्ते भर से गायब युवती, एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

बुलंदशहर: अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला गंभीर मोड़ ले चुका है। फतेहगढ़ गांव निवासी पीड़ित पिता ने गढ़िया, थाना डिबाई के युवक साकेत पर उनकी पुत्री को बहकाकर साथ ले जाने और धमकाने का आरोप लगाया है। घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी युवक तथा युवती का कोई पता न चलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई।

पीड़ित पिता के अनुसार उनकी बेटी को साकेत किसी बहाने से अपने साथ ले गया और जब उन्होंने इस संबंध में युवक से जवाब मांगा तो उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पिता का आरोप है कि अहमदगढ़ थाना पुलिस ने प्रारंभिक शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगानी पड़ी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए, जिसके बाद अहमदगढ़ थाना पुलिस ने साकेत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपित युवक तथा युवती की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोनों को शीघ्र ही बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!