Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

गाजियाबाद: घर में चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा, सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से सुलझी गुत्थी

गाजियाबाद: घर में चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा, सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से सुलझी गुत्थी

गाजियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन सहित सोने-चांदी के कई आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को आदिल पुत्र मोहम्मद आबिद, निवासी विकास विहार गौरव मार्केट रामपार्क, गाजियाबाद ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों द्वारा घर से सामान चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना ट्रोनिका सिटी में धारा 305A बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीम गठित की गई।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रामपार्क चौकी क्षेत्र से दो अभियुक्तों अनिल उर्फ पोचू (28 वर्ष) और राजन (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन, पीली धातु की चेन, कान का कुंडल, झुमका, तीन जोड़ी सफेद धातु की पाजेब और दो अंगूठियां बरामद हुईं।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने 13 दिसंबर की रात गौरव मार्केट स्थित एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!