Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

एक रात, बंद कमरा और खामोशी, हंसता-खेलता युवक अचानक कैसे बना मौत का शिकार? जानिए पूरा मामला

एक रात, बंद कमरा और खामोशी, हंसता-खेलता युवक अचानक कैसे बना मौत का शिकार? जानिए पूरा मामला

कुशीनगर: जनपद के तरया सुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर चौकी के सलेमगढ़ ग्राम पंचायत स्थित पैठानी टोला में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला शुक्रवार को सामने आया, जिससे पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल बन गया।

मृतक (फाइल फोटो)

मिली जानकारी के अनुसार, पैठानी टोला निवासी दाऊद उर्फ नेपाली (22 वर्ष), पुत्र महरूम जनाब अली, गुरुवार की रात अपने कमरे में सोने के लिए गया था। शुक्रवार को काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज़ लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर ग्रामीणों की मदद से दोपहर में कमरे का दरवाज़ा तोड़ा गया, जहां युवक का शव कुंडी के सहारे मफलर से बने फंदे पर लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर बहादुरपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

बताया गया कि मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में अविवाहित था तथा परिवार का दुलारा माना जाता था। उसका व्यवहार हंसमुख और मिलनसार बताया जा रहा है। ऐसे में उसके द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजन अभी भी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि किन परिस्थितियों में उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

author

Related Articles

error: Content is protected !!