गाजियाबाद: लोनी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 44 में लगातार हो रहे विकास कार्यों को नई गति देते हुए लोकप्रिय विधायक नंदकिशोर गुर्जर एवं वार्ड पार्षद कविता जयवीर बंसल ने विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। यह शिलान्यास राम पार्क, नंदा कॉलोनी, कुशाल पार्क की गलियों, हाफिज सईद के कार्यालय से शास्त्री वाली गली तक तथा सोनू के मकान से इरफान के मकान तक प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए किया गया।
इस अवसर पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी उनका परिवार है और वे राजनीति को व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम मानते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
वहीं पार्षद कविता जयवीर बंसल ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विकास कार्यों में लगने वाली धनराशि जनता की ही है, जिसे सरकार नागरिकों की सुविधा के लिए खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर गली निर्माण कार्य को सफल बनाएं और क्षेत्र को स्वच्छ व सुगम बनाएं। उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों और कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद शास्त्री, सेक्टर संयोजक नरेश शर्मा, पूर्व सेक्टर संयोजक सत्येंद्र ठाकुर, शैलेश मिश्रा, जमादार मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा, बूथ अध्यक्ष संतोष सहित राजेश, गोविंद, मनीष तिवारी, सूर्यमणि तिवारी, देवशरण, दिनेश, फिरोज मलिक, अनीस अंसारी, मोहम्मद हाफिज, शाहिद, अयूब, नवाब, रामसेवक मुस्लिम अंसारी, राजू शाह, डॉ. संजय गुप्ता, अशोक पाठक, रीना जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


