Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

7 फरवरी को डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कुशीनगर दौरा, विद्यालय के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल

7 फरवरी को डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कुशीनगर दौरा, विद्यालय के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल

कुशीनगर: तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा देने जा रही बी.बी. के एकेडमी, गाजीपुर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह आगामी 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, इस भव्य समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भैयाजी जोशी, सह सरकार्यवाहक कृष्ण गोपाल, तथा लोकप्रिय भोजपुरी गायक रितेश पाण्डेय की उपस्थिति भी प्रस्तावित है, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और आकर्षण और अधिक बढ़ेगा।

प्रशासन ने संभाली तैयारियों की कमान

उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, पार्किंग, मंच व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अन्य बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाने की तैयारी

कार्यक्रम के आयोजक यूपी एग्रो के चेयरमैन एवं राज्य मंत्री जगदीश मिश्रा उर्फ ‘बाल्टी बाबा’ ने बताया कि उद्घाटन समारोह को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अतिथियों के स्वागत, आमजन की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनेगा संस्थान

बी.बी. के एकेडमी के व्यवस्थापक एवं संयोजक डॉ. ए.एन. मिश्रा तथा विद्यालय प्रबंधन डॉ. संध्या मिश्रा ने बताया कि यह शिक्षण संस्थान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ जीवन में सफलता के लिए भी तैयार करेगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे, ताकि उप मुख्यमंत्री का दौरा और उद्घाटन समारोह शांतिपूर्ण एवं सफल ढंग से संपन्न हो सके।

author

Related Articles

error: Content is protected !!