Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

शिकारपुर में बहुजन समाज पार्टी को नई धार, पंकज गौतम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने विधानसभा प्रभारी

शिकारपुर में बहुजन समाज पार्टी को नई धार, पंकज गौतम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने विधानसभा प्रभारी

बुलंदशहर: बहुजन समाज पार्टी ने शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अहम निर्णय लेते हुए पंकज कुमार गौतम को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के इस फैसले के बाद क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है और लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।

पार्टी हाईकमान के निर्देश पर यह बदलाव किया गया है। पूर्व में यह जिम्मेदारी बीपी सिंह के पास थी, जिन्हें हटाकर अब पंकज कुमार गौतम को शिकारपुर विधानसभा की संगठनात्मक कमान सौंपी गई है। इस संबंध में जानकारी बहुजन समाज पार्टी के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने दी।

नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार गौतम मूल रूप से कुतुबपुर गांव के निवासी हैं और लंबे समय से बसपा संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और वार्ड में पार्टी की नीतियों और विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता को बसपा से जोड़ने का अभियान तेज किया जाएगा।

पंकज कुमार गौतम ने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन लगातार बहुजन समाज पार्टी के साथ बढ़ रहा है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा मजबूती के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में बसपा संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

error: Content is protected !!