Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

अचानक बीडीओ कार्यालय पहुंचीं जिलाधिकारी श्रुति, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, जनसुविधाओं की प्रगति पर सख़्त नज़र

अचानक बीडीओ कार्यालय पहुंचीं जिलाधिकारी श्रुति, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, जनसुविधाओं की प्रगति पर सख़्त नज़र

बुलंदशहर: जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रुति ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बुलंदशहर कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने स्थापना शाखा, लेखा अनुभाग, एनआरएलएम इकाई, कंप्यूटर कक्ष तथा सहायक विकास अधिकारी कार्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्येक पटल पर चल रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी फाइलें समयबद्ध निस्तारित हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अभिलेखों के रख-रखाव पर विशेष जोर देते हुए कहा कि रिकॉर्ड अद्यतन न होने से आम जनता को परेशानी होती है, इसलिए सभी प्रविष्टियां नियमित रूप से अपडेट की जाएं। उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालय में आए ग्रामीणों और लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को मामलों का नियमसंगत और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक बिना किसी देरी के पहुंचना चाहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!