Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

लोनी विधायक ने किया दिल्ली-सहारनपुर मार्ग का निरीक्षण, प्रदूषण नियंत्रण पर भी फोकस, बोले-विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

लोनी विधायक ने किया दिल्ली-सहारनपुर मार्ग का निरीक्षण, प्रदूषण नियंत्रण पर भी फोकस, बोले-विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

गाजियाबाद: लोनी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दिल्ली-सहारनपुर मार्ग और दिल्ली बेहटा नहर रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने विशेष रूप से उन स्थानों पर ध्यान केंद्रित किया, जहां अक्सर जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे स्थानों पर स्थायी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को भविष्य में असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता राजाराम, एई ए.के. शर्मा, जेई गुलाब भाटी, नकुल कौशिक सहित अन्य अधिकारी और ठेकेदार मौजूद रहे। विधायक ने सभी को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

विधायक ने बेहटा नहर रोड का भी औचक निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

निरीक्षण से पहले बलराम नगर स्थित कार्यालय में नगरपालिका, तहसील और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के कारणों पर गंभीर चर्चा हुई। विधायक ने प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दोहराया कि लोनी में विकास कार्यों की गुणवत्ता सर्वोपरि है और जहां भी समस्याएं हैं, उनका स्थायी समाधान किया जाएगा। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

author

Related Articles

error: Content is protected !!