Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर गाजियाबाद में बड़ी बैठक, बूथ स्तर तक रणनीति तैयार

भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर गाजियाबाद में बड़ी बैठक, बूथ स्तर तक रणनीति तैयार

गाजियाबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) को भव्य रूप से मनाने के लिए गाजियाबाद जिले में व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में लोनी के खन्ना नगर स्थित दादी भोई मैरिज होम में जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रणनीति तय की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि और वंदे मातरम् के साथ की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय मंत्री एडवोकेट हरजिंदर कौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तार से साझा की।

उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को जिला कार्यालय को भव्य रूप से सजाया जाएगा और दीप प्रज्वलन किया जाएगा। 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर सभी मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और कार्यक्रमों की झलक सोशल मीडिया पर साझा की जाएगी।

इसके साथ ही 7 और 8 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्र पर बैठकें कर पार्टी के इतिहास और विकास यात्रा पर चर्चा की जाएगी। इन गोष्ठियों में वरिष्ठ पदाधिकारी विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखेंगे।

8 और 9 अप्रैल को संगठन विस्तार अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 गांवों का चयन कर स्वच्छता जागरूकता अभियान, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

बैठक में जिला संयोजक प्रदीप गोस्वामी, जिला महामंत्री रामकुमार त्यागी, देवेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील निठौरा, राजकुमार मास्टर, आकाश गौतम, नितिन मित्तल, कृष्ण बंसल, जितेंद्र दौसा, रुद्रामिनी गिरी, तीशा गोस्वामी, सीमा सहगल, कोषाध्यक्ष नवीन जायसवाल, मीडिया प्रभारी ब्रह्ममेश तिवारी, सह मीडिया प्रभारी जयवीर बंसल, भाजयुमो अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, ओबीसी मोर्चा संयोजक सचिन जांगिड़ सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!