Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

युवा अधिवक्ता एम. जिया मलिक का बढ़ा कद, राष्ट्रीय स्तर पर मिली अहम भूमिका, समर्थकों में खुशी की लहर

युवा अधिवक्ता एम. जिया मलिक का बढ़ा कद, राष्ट्रीय स्तर पर मिली अहम भूमिका, समर्थकों में खुशी की लहर

रामपुर: जनपद की स्वार तहसील के युवा एवं सक्रिय अधिवक्ता एम. जिया मलिक को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारतीय किसान यूनियन मनीष (रजिस्ट्रेशन नंबर 188/25) ने उन्हें संगठन का राष्ट्रीय विधिक सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गोस्वामी द्वारा 31 मार्च 2026 को आधिकारिक पत्र जारी कर नियुक्ति की पुष्टि की गई।

भारतीय किसान यूनियन मनीष देश के कई राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, केरल, जम्मू-कश्मीर, असम और तमिलनाडु में सक्रिय रूप से कार्यरत है। ऐसे व्यापक स्तर पर कार्य कर रहे संगठन में यह जिम्मेदारी मिलना एम. जिया मलिक के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके परिवार, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए एम. जिया मलिक ने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे तथा किसानों और संगठन के हित में सदैव कार्य करेंगे।

गौरतलब है कि एम. जिया मलिक अधिवक्ता होने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उन्हें विभिन्न संस्थाओं एवं सरकारी स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वे पूर्व में कोतवाली में पी.एल.बी. पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे उनके प्रशासनिक अनुभव का भी लाभ संगठन को मिलेगा।

Related Articles

error: Content is protected !!