Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Maharajganj: दूसरी बार के निरीक्षण में भी गैरहाजिर मिला शिक्षक, बीईओ ने भेजी कार्रवाई की रिपोर्ट

Maharajganj: दूसरी बार के निरीक्षण में भी गैरहाजिर मिला शिक्षक, बीईओ ने भेजी कार्रवाई की रिपोर्ट

महराजगंज: नौतनवा विकास खंड के ग्राम पंचायत सेवतरी स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक सहायक अध्यापक की लापरवाही उजागर हुई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) हेमंत कुमार मिश्र ने विद्यालय का दो बार औचक निरीक्षण किया, लेकिन दोनों ही बार संबंधित शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उक्त सहायक अध्यापक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीईओ ने पहले सोमवार को विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के गैरहाजिर मिले। इसके बाद बुधवार को दोबारा निरीक्षण किया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा और शिक्षक फिर अनुपस्थित पाए गए।

बीईओ ने मौके पर ही उपस्थिति रजिस्टर में अनुपस्थिति दर्ज करते हुए पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। लगातार दो निरीक्षणों में अनुपस्थिति मिलने से यह स्पष्ट हो गया है कि शिकायत में सच्चाई है।

खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अग्रेषित कर दी गई है और आगे की कार्रवाई उच्च स्तर से की जाएगी।

author

Related Articles

error: Content is protected !!