Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

भाजपा की बड़ी तैयारी: रामपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर रणनीतिक बैठक संपन्न

भाजपा की बड़ी तैयारी: रामपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर रणनीतिक बैठक संपन्न

रामपुर: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत एक महत्वपूर्ण योजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने की।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश से नियुक्त अभियान प्रभारी पवन शर्मा (पूर्व जिला अध्यक्ष, बरेली) उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान की विस्तृत रूपरेखा, उद्देश्य और संगठनात्मक मजबूती में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महा अभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और नेतृत्व कौशल को विकसित करने का सशक्त माध्यम बनेगा।

जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ताओं में होती है। उन्होंने इसे केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का माध्यम बताया। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ अभियान में भाग लें और इसे बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचाएं।

बताया गया कि प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन 8 और 9 मई को उत्सव पैलेस, रामपुर में किया जाएगा, जिसमें प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता और वक्ता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

बैठक के दौरान अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं के बीच बांटी गईं। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

error: Content is protected !!