Hindi Express News
  • June 11, 2026
  • Last Update June 10, 2026 11:53 AM
  • Lucknow

सीएम योगी के 53वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर काशीनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं, पढ़िए उनका भावुक संदेश

सीएम योगी के 53वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर काशीनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं, पढ़िए उनका भावुक संदेश

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की।

काशीनाथ सिंह ने अपने संदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश को विकास, सुशासन और सुरक्षा की दिशा में नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का व्यक्तित्व और कार्यशैली न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि उन्हें जीवन में जो भी सम्मान, पहचान और जनसेवा का अवसर प्राप्त हुआ है, उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। योगी आदित्यनाथ का संरक्षण और विश्वास सदैव उन्हें समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहा है।

काशीनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने, आधारभूत संरचनाओं के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और गरीब कल्याण की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य किया है। यही कारण है कि आज वे देश के लोकप्रिय नेताओं में प्रमुख स्थान रखते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि योगी आदित्यनाथ को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करें। साथ ही उन्होंने यह भी कामना की कि भविष्य में उन्हें देश की और बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का अवसर प्राप्त हो।

जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल जीवन की कामना करते हुए उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!