Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय, एसपी ने सुनी जनता की शिकायतें, तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय, एसपी ने सुनी जनता की शिकायतें, तत्काल कार्रवाई के निर्देश

कुशीनगर: जनपद के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं।

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत का गहनता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

उल्लेखनीय है कि आमजन की समस्याओं के समाधान एवं पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा नियमित रूप से जनसुनवाई कर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण कराया जा रहा है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!