Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने आम के बाग में लगाई फांसी, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने आम के बाग में लगाई फांसी, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर: सैदनगर क्षेत्र के ग्राम नागलिया अकील में रविवार दोपहर आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 2:10 बजे कुछ ग्रामीणों ने आम के बाग में एक पेड़ से युवक का शव लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान मिले कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान ओम प्रकाश पुत्र रूपचंद सैनी निवासी नागलिया अकील के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

परिजनों के मुताबिक ओम प्रकाश पिछले करीब दो वर्षों से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा था और अक्सर किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। बताया जा रहा है कि वह घर से बाइक लेकर निकला था और आम के बाग में जाकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिवार के लोगों ने यह भी बताया कि करीब एक महीने पहले मृतक के भाई ने भी आत्महत्या कर ली थी, जिससे परिवार पहले से ही सदमे में था। मृतक के पिता रूपचंद सैनी ने बताया कि उनके बेटे का इलाज चल रहा था और उसने स्वयं ही आत्महत्या की है। उन्होंने इस मामले में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले पर थाना प्रभारी ने हिन्दी एक्सप्रेस न्यूज़ से बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

error: Content is protected !!