Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

सभासदों ने मांगा विकास कार्यों का पूरा लेखा-जोखा, पनियरा नगर पंचायत में जमकर हंगामा, जानिए पूरा मामला

सभासदों ने मांगा विकास कार्यों का पूरा लेखा-जोखा, पनियरा नगर पंचायत में जमकर हंगामा, जानिए पूरा मामला

महराजगंज: आदर्श नगर पंचायत पनियरा के सभासदों ने सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी और नगर अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। सभासदों ने नगर पंचायत के पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

सभासदों ने ज्ञापन में मांग की कि 26 मई 2023 से 11 मई 2026 तक नगर पंचायत को शासन एवं राजवित्त से प्राप्त धनराशि तथा सभी वार्डों में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान का विवरण रसीदों सहित सभी सभासदों के समक्ष सार्वजनिक किया जाए।

इसके अलावा सभासदों ने नगर पंचायत के सभी वार्डों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सूची भी नाम और पद सहित सार्वजनिक करने की मांग उठाई।

सभासदों का कहना है कि नगर पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और जनप्रतिनिधियों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए यह आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय सीमा के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!