Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

गाजियाबाद में तड़के सुबह पुलिस एनकाउंटर, वांछित अपराधी गिरफ्तार, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला अंकुर विहार

गाजियाबाद में तड़के सुबह पुलिस एनकाउंटर, वांछित अपराधी गिरफ्तार, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला अंकुर विहार

गाजियाबाद: पुलिस कमिश्नरेट की स्वाट टीम, अपराध शाखा एवं थाना अंकुर विहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक वांछित और शातिर अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी फैक्ट्री मेड रिवॉल्वर, कारतूस तथा एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 08 जनवरी 2026 को स्वाट टीम और अपराध शाखा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना अंकुर विहार में पंजीकृत एक गंभीर मुकदमे में वांछित अभियुक्त किसी नई आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना के आधार पर थाना अंकुर विहार पुलिस को साथ लेकर ग्राम गढ़ी कटैया कट के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति स्विफ्ट कार से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने वाहन तेज गति से भगाने का प्रयास किया, जिससे उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद आरोपी कार से उतरकर पास के निर्माणाधीन प्लॉट की ओर भागा और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर गिर पड़ा। घायल अवस्था में उसे समय सुबह करीब 3:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजीत पुत्र ब्रहम सिंह, निवासी ग्राम कनारसी, थाना दनकौर, जनपद गौतमबुद्धनगर बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना अंकुर विहार में पंजीकृत मुकदमा संख्या 0462/2025, धारा 109(1) बीएनएस में वांछित था। वह दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कुख्यात अपराधी दीपक (निवासी अगरौला) के गैंग का सक्रिय सदस्य बताया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हाल ही में दीपक के भाई मुन्ना और अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना अंकुर विहार क्षेत्र में वादी पर जानलेवा हमला किया था। आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर जनपदों में आबकारी अधिनियम, आयुध अधिनियम और हत्या के प्रयास समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के कब्जे से एक कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री निर्मित .32 बोर रिवॉल्वर, तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और बिना नंबर की स्विफ्ट कार बरामद की गई है। रिवॉल्वर के नंबर घिसे हुए पाए गए हैं, जिनकी जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!