Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

कुशीनगर में फुटबॉल का रोमांच; क्वार्टर फाइनल में बिहार का जलवा, बंगाल को दो गोल से दी शिकस्त, सेमीफाइनल में बनाई जगह

कुशीनगर में फुटबॉल का रोमांच; क्वार्टर फाइनल में बिहार का जलवा, बंगाल को दो गोल से दी शिकस्त, सेमीफाइनल में बनाई जगह

कुशीनगर: सेवरही विकासखण्ड के ग्राम सभा तरया सुजान स्थित नेहरू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित रामराज ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सोमवार, 5 जनवरी को खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में बिहार की किसनगंज टीम ने बंगाल को 2–0 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।

मुख्य अतिथि समाजसेवी अरशद खान

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में बिहार की टीम ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए मध्यांतर से पूर्व लगातार दो गोल दागकर 2–0 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली। इसके बाद बंगाल की टीम ने कई बार गोल करने के प्रयास किए, लेकिन बिहार के मजबूत डिफेंस के सामने उनकी एक भी चाल सफल नहीं हो सकी।

दूसरे हाफ में मुकाबला और तेज हो गया। दोनों टीमों ने गोल करने के लिए भरपूर प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम स्कोर में बढ़ोतरी नहीं कर सकी। अंततः निर्धारित समय समाप्त होने पर बिहार ने 2–0 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आज के मुकाबले में मुख्य अतिथि समाजसेवी अरशद ख़ान एवं राजू ख़ान रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रताप राय एवं आयोजक अंशु तिवारी ने खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

author

Related Articles

error: Content is protected !!