Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

शिवभक्तों के स्वागत में सजा गंगा घाट, रामघाट थाना प्रभारी ने लिया मेला व्यवस्था का जायजा, सुरक्षा चाक-चौबंद

शिवभक्तों के स्वागत में सजा गंगा घाट, रामघाट थाना प्रभारी ने लिया मेला व्यवस्था का जायजा, सुरक्षा चाक-चौबंद

बुलंदशहर: महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र रामघाट क्षेत्र में प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं। कांवड़ यात्रा और गंगा स्नान के दौरान आने वाले हजारों शिवभक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रामघाट थाना प्रभारी संदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ गंगा घाट से लेकर अलीगढ़-बुलंदशहर सीमा तक सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया।

महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा, जबकि इससे तीन दिन पहले ही गंगा घाट पर जल भरने के लिए कांवड़ियों का आगमन शुरू हो जाता है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी श्रृति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशों के अनुपालन में यह निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने जिला पंचायत के ठेकेदार इंद्रपाल सिंह यादव के साथ गंगा घाट पर की जा रही व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, नाविक व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

इसके साथ ही गंगागढ़ पुलिया के पास यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिंचाई विभाग के ठेकेदार से बातचीत कर सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए, जिससे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई बाधा न हो।

थाना प्रभारी ने गंगा घाट से अलीगढ़ सीमा तक सड़क किनारे स्थित दुकानदारों एवं स्थानीय ग्रामीणों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Related Articles

error: Content is protected !!