Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Gorakhpur: सुबह-सुबह पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में फैली दहशत, आत्महत्या या साजिश?

Gorakhpur: सुबह-सुबह पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में फैली दहशत, आत्महत्या या साजिश?

गोरखपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना बौलिया कॉलोनी स्थित पोखरे के पास की बताई जा रही है, जहां स्थानीय लोगों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। युवक के गले में फंदा लगा हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी संभावित पहलुओं पर जांच करने की बात कही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। वहीं, एसपी सिटी निमिष पाटिल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर मौजूद लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में युवक की फोटो भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!