Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

सोनौली क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाएं, दिनदहाड़े बाइक चोरी से सनसनी, लोगों में भय का माहौल

सोनौली क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाएं, दिनदहाड़े बाइक चोरी से सनसनी, लोगों में भय का माहौल

महराजगंज: सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर बाजार में गुरुवार को बाइक चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। भीड़भाड़ वाले बाजार में दुकान के सामने खड़ी एक बजाज पल्सर बाइक महज पांच मिनट के भीतर चोरी हो गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के सम्पतिहा निवासी बृजेश कुमार पासवान अपनी बजाज पल्सर (UP 56 AU 6293) से भगवानपुर बाजार पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक एक दुकान के सामने खड़ी कर दी और बाजार में सामान लेने चले गए। लेकिन जब वह करीब पांच मिनट बाद वापस लौटे, तो बाइक वहां से गायब थी।

बाइक न मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटना के बाद पीड़ित ने सोनौली कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर बाइक की बरामदगी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि भीड़भाड़ वाले बाजार में इतनी जल्दी चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों ने पुलिस से बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने की मांग की है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!