Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

UP News: पहले नाबालिग प्रेमिका को मारी गोली, फ़िर खुद को उतारा मौत के घाट, जानिए युवक ने क्यों उठाया ऐसा कदम

UP News: पहले नाबालिग प्रेमिका को मारी गोली, फ़िर खुद को उतारा मौत के घाट, जानिए युवक ने क्यों उठाया ऐसा कदम

बुलंदशहर: जिले के डिबाई क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हाईवे पर स्थित मोहल्ला सराय किशन चंद में बुधवार-बृहस्पतिवार देर रात पुलिस दबिश के दौरान प्रेमी ने तमंचे से नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

जानकारी के मुताबिक, मृतका मुजफ्फरनगर निवासी नाबालिग किशोरी थी, जबकि युवक हरिद्वार का रहने वाला बबलू था। दोनों 20 सितंबर को घर से भागकर डिबाई पहुंचे थे। युवक के फूफा प्रमोद ने उन्हें मोहल्ला सराय किशन चंद में किराए का कमरा दिलाया था। किशोरी के पिता ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

बुधवार देर रात करीब तीन बजे पुलिस ने युवक के फूफा, ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के साथ किराए के मकान पर दबिश दी। दरवाजा न खोलने पर प्रेमी-प्रेमिका छत से कूदकर पास के मकानों की ओर भागे। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन घिर जाने पर युवक ने पहले प्रेमिका के सिर में गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली।

कुछ ही देर बाद पुलिस जब छत पर पहुंची तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। मौके से 315 बोर का तमंचा और दो खोखे बरामद किए गए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!