Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Rampur News: हरदासपुर-कोठारा गांव में श्रद्धा से गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, भक्ति के साथ संपन्न हुआ सुंदरकांड पाठ

Rampur News: हरदासपुर-कोठारा गांव में श्रद्धा से गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, भक्ति के साथ संपन्न हुआ सुंदरकांड पाठ

रामपुर: हरदासपुर-कोठारा गांव स्थित देवी-देवता मंदिर परिसर में दिवाकर समाज द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरा गांव भक्ति और राममय वातावरण में डूबा नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन एवं हनुमान जी महाराज के विशेष श्रृंगार के साथ हुआ। यजमानों द्वारा दीप प्रज्वलित कर सुंदरकांड पाठ का आरंभ कराया गया। इसके बाद आमंत्रित मानस मंडली के गायक बिपिन शर्मा ने ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम की मधुर धुन पर सुंदरकांड की चौपाइयों का सस्वर पाठ प्रस्तुत किया।

“कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहिं होइ तात तुम पाहीं” जैसी प्रेरणादायक चौपाइयों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। मंदिर परिसर “जय श्रीराम” और “संकटमोचन हनुमान” के जयकारों से गूंज उठा। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष संचार देखने को मिला।

आयोजक मनोज दिवाकर ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति के बाद महाआरती आयोजित की गई, जिसमें घी के दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा।

इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच फल, मिष्ठान एवं हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को सफल और भव्य बनाने में उर्मिला दिवाकर, पिंकी दिवाकर, सुरेंद्र दिवाकर, मुन्नी दिवाकर, मनी दिवाकर, शिवम दिवाकर, त्रिवेणी दिवाकर, सोनू दिवाकर, रवि दिवाकर सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

error: Content is protected !!