Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुए ललित मोदी के भाई समीर मोदी, बलात्कार के आरोप में पुलिस ने लिया हिरासत में

दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुए ललित मोदी के भाई समीर मोदी, बलात्कार के आरोप में पुलिस ने लिया हिरासत में

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने भगोड़े व्यवसायी ललित मोदी के छोटे भाई और मशहूर कारोबारी समीर मोदी को बलात्कार के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, समीर मोदी को गुरुवार को विदेश से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें: आज़म खान का जेल से बहार आने का रास्ता साफ़, इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानिए पूरा मामला

सूत्रों के अनुसार, यह मामला कई साल पुराना है और लंबे समय से जांच के अधीन था। गिरफ्तारी के बाद समीर मोदी को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज केस के सिलसिले में कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल, दिल्ली पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

समीर मोदी कौन हैं?

जन्म: 15 दिसंबर 1969

पिता: प्रसिद्ध उद्योगपति के.के. मोदी

माता: बीना मोदी

वर्तमान पद: मोदी एंटरप्राइजेज के कार्यकारी निदेशक

अन्य भूमिकाएँ

गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के कार्यकारी निदेशक

इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक

उनके नेतृत्व में उपक्रम

मोदीकेयर (डायरेक्ट सेलिंग कंपनी)

कलरबार कॉस्मेटिक्स

ट्वेंटी फोर सेवन (24×7) सुविधा स्टोर

समीर मोदी भारत के बिज़नेस जगत में एक प्रमुख नाम हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद कारोबारी और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!