Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

महराजगंज में जनसुवाई कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की शिकायतें, जानिए कितनों का हुआ निस्तारण

महराजगंज में जनसुवाई कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की शिकायतें, जानिए कितनों का हुआ निस्तारण

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में आमजन ने अपने सवाल और शिकायतें सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। जनता की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनने के बाद, पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को सचेत करते हुए कहा कि जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन मामलों का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग निरंतर प्रयासरत है कि जनता को सुगम और त्वरित न्याय मिल सके।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुलिस की सक्रियता और समस्या समाधान के प्रयासों की सराहना की। इस पहल को महराजगंज पुलिस की पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक सेवा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!