Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

साइबर ठगी की आशंका में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, एक फरार

साइबर ठगी की आशंका में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, एक फरार

रतनपुर/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर व अहिरौली के मदरा गांव में साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। पुलिस ने वहां एक बड़ी साइबर ठगी के गंभीर मामले में पूंछताछ के लिए तीन स्थानीय युवकों को मौके से ही धर-दबोचा।

इस कार्रवाई के दौरान मामले का एक मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। मुख्य आरोपी के भागने के बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए फरार आरोपी के पिता को भी अपनी हिरासत में ले लिया है। साइबर टीम ने पूछताछ की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए फरार आरोपी के पिता समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे सघन पूछताछ में जुटी हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए सभी संदिग्ध युवक काफी समय से बड़े पैमाने पर सक्रिय साइबर विंग और तकनीकी सर्विलांस के रडार पर चल रहे थे। इन सभी लोगों पर मोबाइल के माध्यम से लाखों रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम देने वाले एक अंतरप्रांतीय गिरोह का सक्रिय हिस्सा होने का गंभीर आरोप है। बताया जा रहा है कि पुलिस और साइबर सेल को किसी बड़ी ठगी के संबंध में बेहद पुख्ता इनपुट मिले थे, जिसके बाद ही साइबर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से यह बड़ी दबिश दी है।

वहीं स्थानीय पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए उसके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जाएगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच तेजी से चल रही है और पूंछताछ के लिए संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि साइबर सेल की इस कार्रवाई के बाद भगवानपुर में हड़कंप मचा हुआ है। साईबर ठगी के कोई बड़े मामले की आशंका जताई जा रही है

author

Related Articles

error: Content is protected !!