Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Bulandshahr: शिकारपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 80 में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Bulandshahr: शिकारपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 80 में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

बुलंदशहर: शिकारपुर तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम अरुण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में कुल 80 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

एसडीएम ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में उपस्थित एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह और सीओ शिकारपुर शशांक श्रीवास्तव ने पुलिस से जुड़ी शिकायतें सुनीं और थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए।

इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार वर्मा, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, तहसीलदार गौरव बिश्नोई, नायब तहसीलदार अक्षय दहिया, नायब तहसीलदार मरियम खातून, कानूनगो नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, रूप सिंह, प्रदीप मन्नाडे, ईओ नीतू सिंह, एसडीओ रामाशीष यादव, बीडीओ नरेंद्र शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी अमन गुप्ता, अहमदगढ़ थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!