Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

तमकुहीराज की बेटी का बड़ा मुकाम, दिल्ली के ICSSR में मिली अहम जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

तमकुहीराज की बेटी का बड़ा मुकाम, दिल्ली के ICSSR में मिली अहम जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

कुशीनगर: प्रतिभा जब मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन जाती है। ऐसा ही गौरवपूर्ण क्षण कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज क्षेत्र के लिए आया है। सलेमगढ़ स्टेट परिवार की सुपुत्री डॉ. उत्तरा सिंह को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), नई दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

डॉ. उत्तरा सिंह, सलेमगढ़ स्टेट के स्वर्गीय राजकुमार वीरेंद्र सिंह एवं श्रीमती विभा सिंह की पुत्री हैं। वर्तमान में वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। शिक्षा, सामाजिक विज्ञान और शोध के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

बताया जाता है कि डॉ. उत्तरा सिंह के दो दर्जन से अधिक शोध पत्र और पुस्तकें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुकी हैं। सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में उनकी गहरी पकड़, शोध कार्यों में सक्रिय भागीदारी और अकादमिक उत्कृष्टता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

ICSSR जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में डिप्टी डायरेक्टर पद पर नियुक्ति को न केवल उनके व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि यह पूरे कुशीनगर जनपद के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय बन गया है। उनकी सफलता ने क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों और शोधार्थियों में नई ऊर्जा और उम्मीद जगाई है।

डॉ. उत्तरा सिंह की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार राय, पूर्व विधायक पं. नंदकिशोर मिश्रा, पूर्व राज्य मंत्री डॉ. पी.के. राय, वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रधान रजनी राय सहित अनेक लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!